REET 2021 Online Form: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, reetbser21.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रीट 2021 एप्लीकेशन 8 फरवरी तक सबमिट किए जा सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान 4 फरवरी तक कर लेना होगा। बता दें कि रीट 2021 नोटिफिकेशन जनवरी के पहले सप्ताह के दौरान किया गया था।