राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता परिवर्तन होते ही REET चयनित बेरोजगारों की नौकरी की राह खुलती हुई नजर आ रही है। द्वितीय लेवल की प्रतीक्षा सूची के चयनितों को अब शिक्षा विभाग ने जिला आवंटन कर दिया है। दस्तावेज सत्यापन के बाद स्कूल आवंटन व पदस्थापन की प्रक्रिया होगी। प्रांरभिक शिक्षा विभाग ने तीन हजार से अधिक चयनित अभ्यर्थियों को जिला आवंटन किया है।