rites recruitment 2019 : रेलवे मंत्रालय (Ministry of Railways) के अधीन आने वाले RITES ने GATE 2019 और 2018 के तहत graduate engineer trainees (GETs) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन कुल 40 पदों के लिए मंगवाए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rites.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च, 2019 को शुरू होकर 16 अप्रेल को समाप्त हो जाएगी। उम्मीदवारों को उनके GATE score के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। GATE score में 75 प्रतिशत अंक हैं।