Roadways Conductor Recruitment 2019 : राज्य सरकार द्वारा रोडवेज परिचालक के पदों पर भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थीयों से आवेदन आमंत्रित करती है। घाटे में चल रहे रोडवेज विभाग को उबारने के लिए सरकारें हर प्रकार के हथकंडे अपनाती हैं। रोडवेज विभाग कर्मचारियों की भर्ती संविदा स्तर पर भी करने लगा है। लेकिन रोडवेज में चालकों के पदों पर संविदा और परिचालक के पदों पर सीधी भर्ती राज्य सरकारें कर रही है। जल्द ही राजस्थान में भी रोडवेज परिचालक भर्ती निकलने वाली है। रोडवेज चालक और परिचालक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन लोकसभा चुनाव के बाद कभी-भी जारी किया जा सकता है। राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित अन्य राज्यों में भी रिक्त पदों पर भर्ती के लिए राज्य सरकारें नोटिफिकेशन जारी करेगी।