न्यायाधीश मोहम्मद रफीक व न्यायाधीश गोवर्धन बाढदार की खंडपीठ ने नेशनल फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड की जनहित याचिका पर यह अंतरिम आदेश दिया। प्रार्थीपक्ष की ओर से अधिवक्ता जय लोढ़ा व फेडरेशन के महासचिव एस के रूंगटा ने न्यायालय को बताया कि एनसीटीई की ओर से 2011 में जारी गाइडलाइन में तृतीय श्रेणी शिक्षक की पात्रता के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य कर दिया गया, लेकिन सरकार को अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व नि:शक्त अभ्यर्थियों को अंकों में छूट देने की स्वतंत्रता दी।