सहायक वन संरक्षक एवं फारेस्ट रेंज ऑफिसर ग्रेड 1 प्रतियोगिता परीक्षा, 2018 राजस्थान के समस्त संभागीय जिला मुख्यालयों पर अब 18 फरवरी से 20 फरवरी 2021 व 22 फरवरी से 26 फरवरी 2021 को आयोजित की जायेगी। इसके पहले यह परीक्षा 22 फरवरी, 2021 से 1 मार्च 2021 तक आयोजित की जानी थी। इसके पहले भी यह परीक्षा एक बार स्थगित की जा चुकी है। पहले इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर 2020 से 27 सितंबर 2020 के बीच किया जाना था। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते इस एग्जाम को स्थगित कर दिया गया था।