11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sarkari Naukri: RPSC की इस भर्ती के लिए अब तक नहीं किया आवेदन? जल्दी करें बचे हैं आखिरी के कुछ घंटे 

Rajasthan Sarkari Naukri: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर (कंबाइंड कंपीटिटिव) पद पर कुछ समय पहले भर्ती निकाली थी। ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने अब तक अप्लाई नहीं किया है, वे जल्दी करें-

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Sarkari Naukri

Rajasthan Sarkari Naukri: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर (कंबाइंड कंपीटिटिव) पद पर कुछ समय पहले भर्ती निकाली थी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की तारीख नजदीक आ गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं, जिसका पता है rpsc.rajasthan.gov.in

1014 पदों पर निकाली गई भर्ती (Sarkari Naukri)

इस भर्ती के जरिए कुल 1014 पदों पर भर्ती होगी। असिस्टेंट इंजीनियर (Rajasthan AE Bharti) के इन पदों पर न्यूनतम 21 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं अप्लाई करने की अधिकतम आयु 40 वर्ष है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी गई है। सेलेक्शन के लिए उम्मीदवारों को तीन चरण की परीक्षा से गुजरना होगा। इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है।

यह भी पढ़ें- अजब-गजब कोर्स! MBA के छात्रों को पढ़ाया जाएगा Happiness Course

आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अप्लाई करने वाले सामान्य / क्रीमी लेयर बैकवर्ड क्लास / मोस्ट बैकवर्ड क्लास के उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / बैकवर्ड क्लास-नॉन-क्रीमी लेयर / मोस्ट बैकवर्ड क्लास-नॉन-क्रीमी लेयर / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये का शुल्क देना होगा।

कैसे करें आवेदन? (Rajasthan Sarkari Naukri)

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं 
  • इसके बाद होम पेज पर ‘ऑनलाइन आवेदन’ लिंक पर क्लिक करें 
  • एक नया पेज खुलेगा जिस पर आप लॉगिन कर लें 
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन कर सकते हैं 
  • सबसे अंत में फीस जमा करके सबमिट बटन दबाएं