एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। लिंक क्लिक करने के बाद एक नई विंडो खुलेगी, जहां पुनः एग्जाम लिंक पर क्लिक करना होगा। आगे की टैब में ‘गेट एडमिट कार्ड’ पर क्लिक करें। मुख्य परीक्षा का चयन करें और अपना विवरण दर्ज करें। एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।
RPSC ने मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल और पंचायतीराज में 906 सहायक अभियंता की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। ऑनलाइन आवेदन आयन 30 अप्रैल 2018 को आमंत्रित किए गए थे और पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मई 2018 है।