राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल (सामान्य एवं चालक पद) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र में 11 फरवरी से लेकर 25 फरवरी की मध्यरात्रि 11.59 बजे तक संशोधन किए जा सकेंगे। एडीजी प्रशाखा माथुर ने बताया कि आवेदन पत्र भरे जाने की अंतिम दिनांक से 15 दिवस तक ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन का अवसर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आवेदन में स्वयं का नाम, पिता का नाम एवं आवेदन पत्र की संख्या के अतिरिक्त कोई भी संशोधन कर सकते हैं। इसके लिए उसे 300 रुपए का शुल्क देना होगा। एसएसओ आइडी एवं पासवर्ड के आधार पर हुए संशोधन के लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होगा।