राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने हेडमास्टर भर्ती फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है। आयोग की तरफ से मुख्य सूची, रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जो उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए उपस्थित हुए थे वे राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से अपने रोल नंबर सर्च कर सकते हैं। RPSC द्वारा जारी एक शॉर्ट नोटिस के अनुसार फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। कमीशन ने आधिकारिक वेबसाइट पर मेन लिस्ट, रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स की लिस्ट भी एक साथ ही जारी कर दी है।