RPSC School Lecturer Admit Card 2020: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने संस्कृत शिक्षा व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2018 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग आधिकारिक वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in पर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यह परीक्षा 4 से 7 अगस्त 2020 के दौरान आयोजित की जाएगी। आयोग राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर 4 अगस्त 2020 से स्कूल लेक्चरर परीक्षा 2018 (संस्कृत शिक्षा विभाग) आयोजित करने के लिए तैयार है। इसके अनुसार 4 को जनरल नॉलेज की परीक्षा सुबह 09.00 बजे से 10.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। जबकि हिंदी और अंग्रेजी की परीक्षा 05 अगस्त 2020 को आयोजित की जाएगी। व्याकरण की परीक्षा 06 अगस्त 2020 दोपहर दोपहर 02.00 बजे से होगी। इसके अलावा 7 अगस्त को इतिहास और जनरल व्याकरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी।