RPSC Latest Update: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्कूल व्याख्याता प्रतियोगी परीक्षा 2018 का कार्यक्रम जारी कर दिया है । परीक्षा 3 जनवरी से 13 जनवरी 2020 तक होगी। आरपीएससी स्कूल लेक्चरर प्रतियोगी परीक्षा 3 ग्रुप्स में आयोजित की जाएगी। पहले ग्रुप की परीक्षा 3 और 4 जनवरी 2020 आयोजित को होगी। तीन जनवरी को सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक सामान्य ज्ञान का पेपर होगा और दोपहर 2:00 से शाम 5:05 बजे तक हिंदी का पेपर होगा। चार जनवरी को सुबह 9:00 से 12:00 तक संस्कृत विषय का और दूसरी पारी यानी 2:00 से 5:00 तक राजस्थानी का पेपर आयोजित होगा।