आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र में जनरल साइंस के 25 प्रश्न, जनरल अवेयरनेस के 20 प्रश्न, रिजनिंग के 30 प्रश्न और गणित के 25 प्रश्न होंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी। परीक्षा में गलत उत्तर नकारात्मक अंकन भी होगा। लिखित परीक्षा के बाद पीईटी टेस्ट आयोजित किया जाएगा। पीईटी टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के पश्चात फाइनल मेरिट के जरिए नियुक्ति के लिए बुलाया जाएगा।