रेलवे भर्ती बोर्ड और रेलवे रिक्रूटमेंट सेल द्वारा कुल 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जानी है। ये नियुक्तियां क्षेत्रिय जोन के अनुसार की जाएंगी। आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम पैटर्न और अन्य डिटेल्स के लिए अभ्यर्थी रेलवे रिक्रूटमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं, विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर एग्जाम पैटर्न से जुड़ी पूरी डिटेल्स दी गई है।