रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) 22 से 26 अक्टूबर के बीच होने वाली ग्रुप डी परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करने वाला है। बोर्ड परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है। इसलिए, उम्मीदवार उम्मीद कर सकते हैं कि एडमिट कार्ड 18 अक्टूबर से ऑनलाइन जारी हो जाएंगे। दुर्गा पूजा और दशहरा त्योहरों को ध्यान में रखते हुए आरआरबी 17 से 21 अक्टूबर के बीच परीक्षा का आयोजन नहीं करवा रहा है।