RRB Group D Recruitment 2019 : रेलवे के ग्रुप डी (Group D) के एक लाख पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च, 2019 (शाम 5 बजे) से शुरू हो जाएगी। जो इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइटों पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इन पदों के लिए केंद्रीयकृत रोजगार नोटिस 12 मार्च की शाम 5 बजे जारी कर दिया जाएगा।