हालाँकि, बैंक खाता विवरण प्रस्तुत करने का लिंक आज शाम 6:00 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय हो जाएगा। रेलवे द्वारा आधिकारिक नोटिस के अनुसार, केवल आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की ही फीस वापस की जाएगी। जो अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए थे उन्हें शुल्क नहीं मिलेगा। भारतीय रेलवे अपने आरआरबी ग्रुप डी उम्मीदवारों को आज से शुरू होने वाले शुल्क वापसी -प्रक्रिया में अपने बैंक खाते के विवरण को सही करने का एक और अवसर प्रदान कर रहा है।