Railways apprentice recruitment : नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे , गोरखपुर (North Eastern Railways Gorakhpur) ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1 हजार 104 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आवेदन आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 नवंबर, 2019 को शुरू हो गई है और उम्मीदवार 25 दिसंबर, 2019 (शाम 5 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं।