रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway recruitment Board) ने अपनी क्षेत्रीय और केंद्रीय वेबसाइटों पर मंत्रिस्तरीय और अन्य श्रेणियों के विभिन्न पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 मार्च, 2019 को शुरू हो गई, जो 7 अप्रेल, 2019 (रात 11.59 बजे) को संपन्न हो जाएगी। आवेदन 16 अप्रेल, 2019 तक जमा करवाए जा सकेंगे। उम्मीदवार 13 अप्रेल, 2019 तक फीस ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं।