RRC Group D Application Status 2019: रेलवे भर्ती सेल द्वारा निकाली गई ग्रुप डी CEN No. RRC 01/2019 पदों पर भर्ती के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने एप्लीकेशन स्टेट्स जारी किया था, जिसका आज अंतिम दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपने आवेदन की स्थिति की जांच नहीं की है, वे आज रात तक अपना एप्लीकेशन स्टेट्स चेक कर सकते हैं। आरआरसी की सभी आधिकारिक वेबसाइट्स पर एप्लीकेशन स्टेट्स चेक करने के लिए लिंक दिया गया है। एप्लिकेशन फॉर्म की जांच करते समय उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि से लॉगिन करना होगा। ये लिंक आज यानी 31 जुलाई को रात 12 बजे तक एक्टिव रहेगा। अभ्यर्थी निचे दिए गए लिंक की मदद से भी सीधे एप्लीकेशन स्टेटस तक पहुंच सकते हैं।