RSMSSB JE Exam Date 2020 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कनिष्ठ अभियंता सीधी भर्ती परीक्षा 2020 की तिथियां जारी कर दी है। जेई भर्ती परीक्षा 29 नवंबर से 26 दिसंबर 2020 तक आयोजित होंगी। उम्मीदवार, आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर भर्ती परीक्षा का पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।