राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड, जयपुर (Rajasthan Subordinate and Ministerial Service Selection Board) (RSMSSB) ने लाइब्रेरियन ग्रेड III (Librarian Grade III posts) पद के लिए होने वाली परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस के अनुसार, लाइब्रेरियन ग्रेड III परीक्षा (Librarian Grade III exam) 29 दिसंबर, 2019 को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड III पद (Rajasthan Librarian Grade III Posts) के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर 21 दिसंबर, 2019 से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी पोस्ट के जरिए नहीं भेजी जाएगी।