राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने कृषि पर्यवेक्षक (एग्रीकल्चर सुपरवाइजर) के 1832 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है। आयु सीमा में छूट सरकारी नियमानुसार दी जाएगी। इसके अलावा सभी तरह के आरक्षण का लाभ राजस्थान के मूल निवासी को ही मिलेगा। आवेदन करने की आखरी तारीख 3 जुलाई 2018 है।