7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RSMSSB VDO Recruitment 2021 : राजस्थान में Village Development Officer के पद के लिए निकली 3896 भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

RSMSSB VDO Recruitment 2021 : सरकारी नौकरी की आस लगाए कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी है, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर कुल 3896 भर्तियां निकाली गई है, जिसके लिए इच्छुक कैंडिडेट 10 सितंबर से अवेदन कर सकते है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shalu Saini

•

Updated: 7 Sep 2021, 10:20 AM IST

rsmssb.jpg

RSMSSB VDO Recruitment 2021 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। यह जॉब वैकेंसी ग्रेजुएशन पास कर चुके अभ्यर्थियों के लिए निकाली गई है। इस वैकेंसी के जरिए युवाओं के पास VDO यानी की विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर की नौकरी पाने का शानदार मौका है। आरएसएमएसएसबी (RSMSSB) यानी कि राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड द्वारा बीती शाम एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें राजस्थान पंचायती राज नियम 1996 और राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ मंत्रालयिक और चतुर्थ श्रेणी सेवा नियम के तहत विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर कुल 3896 पद पर भर्तियां निकाली गई है, जिसके लिए योग्य कैंडिडेट आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट 10 सितंबर 2021 से इन पदों पर अवेदन कर सकते है, वहीं फार्म भरने की आखरी तारीख 9 अक्टूबर 2021।

वहीं जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 3896 पदों पर भर्तियां निकाली गई है, जिसमें से गैर अनुसूचित क्षेत्र के 3222 पद है, वहीं अनुसूचित क्षेत्र के 674 पद है। शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है, इसके साथ ही डोएक (DOEACC) से ओलेवल का सर्टिफिकेट, कंप्यूटर साइंस या कम्प्यूटर अल्पीकेशन में डिप्लोमा होना जरूरी है। यहां देखे नोटिफिकेशन rsmssb.rajasthan.gov.in

वही इन पदों पर आयु सीमा की बात की जाए तो जो अभ्यार्थी जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष है वह इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वही एससी,एसटी, ओबीसी और अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यार्थियों के लिए अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी गई है। गौरतलब है कि अभ्यार्थी की उम्र की गणना 1 जनवरी 2020 के हिसाब से की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए बोर्ड द्वारा अभ्यार्थियों के लिए फॉर्म फीस निर्धारित की गई है, जिसके अनुसार सामान्य वर्ग के लोगों के लिए ₹450, वही आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए ₹250 का शुल्क निर्धारित किया गया है ।अगर चयन प्रक्रिया की बात की जाए तो कैंडीडेट्स का सिलेक्शन रिटेन एग्जाम के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा दो चरणों में की आयोजित जाएगी। पहली परीक्षा पास करने के बाद ही कैंडिडेट मुख्य परीक्षा में बैठने के योग्य होगा।

जरुरी तारीख

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 6 सितंबर 2021

आवेदन शुरू होने की तारीख– 10 सितंबर 2021

आवेदन की अंतिम तिथि – 9 अक्टूबर 2021

आधिकारिक वेबसाइट- www.rsmssb.rajasthan.gov.in