राजस्थान रोडवेज और लो फ्लोर बसों की हड़ताल के बीच सरकार की तरफ से नई भर्ती को लेकर बातचीत चल रही है। हड़ताल कर रहे कर्मचारी भी रिक्त पदों पर भर्ती की मांग कर चुके है। 3 हजार के करीबन चालक, परिचालक और अन्य सभी ट्रेड के पदों पर भर्ती जल्द शुरू की जा सकती है। भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए सरकार के पास ज्यादा समय नहीं है क्योंकि विधानसभा चुनाव को देखते हुए लग रहा है जल्द ही आचार संहिता लगने वाली है। आचार संहिता लगने से पहले ही भर्ती पर सरकार की मुहर लग्न जरुरी है।