30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SAI Recruitment 2021: असिस्टेंट कोच के सैकड़ों पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

SAI Recruitment 2021: भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने असिस्टेंट कोच के 220 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उक्त पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित प्रारूप में 10 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 26 Aug 2021, 11:30 AM IST

SAI Recruitment 2021

SAI Recruitment 2021: भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने असिस्टेंट कोच के 220 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उक्त पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित प्रारूप में 10 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हो रही है। यह भर्ती भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा अनुबंध के आधार पर चार वर्षों के लिए जा रही है। वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन के आधार पर अवधि को बढ़ाया जाएगा। उम्मीदवार पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

Direct Link: http://www.sportsauthorityofindia.nic.in/sai/latest-information/#

महत्वपूर्ण तिथियां:

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि: 27 अगस्त 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 10 अक्टूबर 2021

रिक्तियों का विवरण
सहायक कोच: 220 पद
खेलों के अनुसार पदों की संख्या अलग-अलग निर्धारित की गई है। अतः विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

Read More: भारतीय सेना ने तीन भर्ती रैली को किया स्थगित

शैक्षणिक योग्यता
SAI, NS NIS, या किसी अन्य मान्यता प्राप्त भारतीय या विदेशी विश्वविद्यालय या ओलंपिक / अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी या द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं से कोचिंग में डिप्लोमाधारी उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। अनुभव, प्रमाणन और द्रोणाचार्य पुरस्कार को ध्यान में रखते हुए कुल समेकित पारिश्रमिक निर्धारित किया जाएगा। वेतनवृद्धि की संख्या को तदनुसार जोड़कर पारिश्रमिक निर्धारित किया जाएगा। नियुक्ति समिति द्वारा वेतन निर्धारण किया जाएगा।

आयु सीमा:
सहायक कोच पद के लिए आवेदक की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 10 अक्टूबर 2021 को मानक मानकर की जाएगी।

Read More: क्लर्क के 196 पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की आधिकारिक वेबसाइट https://sportsauthorityofindia.nic.in/saijobs पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में सभी संबंधित प्रमाणपत्रों का उल्लेख करना होगा और उन्हें अपलोड भी करना होगा।