2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sainik School Recruitment 2024: सैनिक स्कूल में जबरदस्त भर्ती, 35,000 मिलेगी सैलरी

अगर आप भी सैनिक स्कूल में काम करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। सैनिक स्कूल ने पीजीटी, टीजीटी, एलडीसी, क्राफ्ट और वर्कशॉप प्रशिक्षक समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 2 Mar 2024, 5:54 PM IST

sainik_school_recruitment_2024.jpg

Sainik School Recruitment 2024

Sainik School Recruitment 2024: अगर आप भी सैनिक स्कूल में काम करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। सैनिक स्कूल ने पीजीटी, टीजीटी, एलडीसी, क्राफ्ट और वर्कशॉप प्रशिक्षक समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।


इस घोषणा के तहत सैनिक स्कूल की ओर से कुल 13 पदों की भर्ती निकाली गई है। इनमें पीजीटी टीजीटी, कंप्यूटर शिक्षक/ट्रेनर, क्राफ्ट और वर्कशॉप प्रशिक्षक, बैंड मास्टर, लैब असिस्टेंट, पीईएम/पीटीआई कम मैट्रॉन, एलडीसी, हॉर्स राइडिंग इंस्ट्रक्टर, मेस मैनेजर और मैट्रन के पद शामिल हैं। कुछ पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ कार्य अनुभव भी होना अनिवार्य है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर योग्यता संबंधित सारी जानकारी ले लें।


इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वबेसाइट (https://aissee.nta.nic.in/) पर जाएं। यहां से फॉर्म डाउनलोड कर लें और इसकी एक कॉपी निकाल कर भर लें। फॉर्म के साथ आवश्यक डाक्यूमेंट्स की कॉपी सैनिक स्कूल (Documents For Sainik School Teacher) गोलपारा स्पीड पोस्ट के जरिए भेजें। आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट बनाना होगा। डिमांड ड्राफ्ट "प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल, गोलपारा, भारतीय स्टेट बैंक, मोरनोई (कोड संख्या 9148)" के नाम से बनाएं।