जूनियर इंजीनियर (JE, Civil) के लिए 344 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसके तहत उम्मीदवारों को 14,000 से 60,500 रुपये प्रति माह की सैलरी मिलेगी. इनका ग्रेड पे 8700 रुपये प्रति माह होगा। असिस्टेंट इंजीनियर (AE, Civil) के लिए 222 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसके तहत उम्मीदवारों को 30,000 से 1,10,000 रुपये प्रति माह की सैलरी मिलेगी. इनका ग्रेड पे 12700 रुपये प्रति माह होगा। असिस्टेंट आर्किटेक्ट के लिए 11 पदों पर वैकेंसी है। जिसके लिए चयनित उम्मीदवारों को 30,000 से 1,10,000 रुपये प्रति माह की सैलरी मिलेगी. इनका ग्रेड पे 12700 रुपये प्रति माह होगा।