नई दिल्ली. Sarkari Naukari 2020, Bihar Recruitment 2020 बिहार सरकार ने 150 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 27 मई तक अप्लाई कर सकते हैं। ऐसे में सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए यह सुनहरा मौका है। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने 163 पदों पर सिटी मैनेजर की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार बिहार सरकार के तहत आने वाले इस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://urban.bih.nic.in/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान 40,000 रुपए महीना होगा।