इस वैकेंसी के तहत बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 90 पदों पर मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर का चयन करेगा। भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 26 मई, 2020 निर्धारित की गई है. वहीं, 1 जून, 2020 तक आवेदन शुल्क जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप हार्ड कॉपी के साथ आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए आखिरी तारीख 29 जून, 2020 निर्धारित की गई है।