नई दिल्ली. HPSSC Recruitment 2020, Sarkari naukari 2020 : SSC के तहत सैंकड़ों पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं, जिन पर आवेदन करने के लिए अब कुछ दिन का ही समय बचा है। दरअसल, ये भर्तियां हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSSB) की ओर से की जा रही हैं। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 943 पदों पर निकाली गई वैकेंसी के तहत टीजीटी, फार्मासिस्ट, लेबोरेटरी असिस्टेंट, रेडियोग्राफर, सहायक प्रोग्रामर, सीनियर सहायक, जूनियर ऑफिसर (IT), जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, सुपरवाइजर, ऑपरेटर, कंप्यूटर सहायक, स्टेनो-टाइपिस्ट और जूनियर ड्राफ्ट्समैन के पदों पर भर्ती की जाएंगी। बता दें कि इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया मार्च से ही जारी है।