10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12वीं पास हैं तो आपके लिए Sarkari Naukari 2020 का है बेहतरीन मौका, 21 मई तक का है समय

Highlights -ये भर्तियां डिजाइनर (मैकेनिकल), डिजाइनर (विद्युत), कनिष्ठ पर्यवेक्षक, कार्यालय सहायक, चालक ग्रेड 5 और जूनियर फायरमैन के पदों पर की जा रही हैं -जो उम्मीदवार आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं, वे HSL आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 21 मई, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं -उम्मीदवार को आगे की स्लाइड में आवेदन लिंक के साथ विज्ञापन लिंक भी मिलेगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 15 May 2020, 4:51 PM IST


नई दिल्ली. HSL Recruitment 2020, sarkari naukari 2020: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) में विभिन्न पदों पर भर्तियां होने जा रही है। ये भर्तियां डिजाइनर (मैकेनिकल), डिजाइनर (विद्युत), कनिष्ठ पर्यवेक्षक, कार्यालय सहायक, चालक ग्रेड 5 और जूनियर फायरमैन के पदों पर की जा रही हैं। जो उम्मीदवार आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं, वे HSL आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 21 मई, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार को आगे की स्लाइड में आवेदन लिंक के साथ विज्ञापन लिंक भी मिलेगा।

जानिए आवेदन की तारीख

ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 08 मार्च 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 21 मई 2020

ये होनी चाहिए योग्यता

उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास/ 12वीं पास /डिप्लोमा धारी होना आवश्यक है, साथ ही मांगी गई अन्य डिप्लोमा/डिग्री के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

पदों का विवरण

डिजाइनर (मैकेनिकल), डिजाइनर (विद्युत), कनिष्ठ पर्यवेक्षक, कार्यालय सहायक, चालक और जूनियर फायरमैन के पद

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25, 28 व 30 वर्ष पदों अनुसार निर्धारित की गई है।


आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर, दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें। जान लें किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा।