नई दिल्ली. KPSC Recruitment 2020, Sarkari Naukri 2020 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कर्नाटक ( KPSC Recruitment 2020) में 1200 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन की अखिरी तारीख को दूसरी बार बढ़ा दी गई है।अब योग्य व इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 1 जून तक अप्लाई कर सकते हैं। दरअसल, कर्नाटक पब्लिक सर्विस कमीशन (KPSC) ने 1279 पदों पर भर्ती निकाली है।