नई दिल्ली. NIELIT Recruitment 2020, Sarkari Naukari 2020 : सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए खुशखबरी है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) (NIELIT Recruitment 2020) ने डाटा एनालिस्ट और प्रोजेक्ट कॉर्डीनेटर के लिए वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 11 मई 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी के तहत चयनित उम्मीदवार को 80 हजार रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी।