नई दिल्ली. Post Office Recruitment 2020, Sarkari Naukari 2020 : अगर आप दसवीं पास है और सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए है एक शानदार मौका। देश में फैली महामारी के बीच लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान भारतीय डाक विभाग (India Post) के पोस्टल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया सोमवार, 8 जून 2020 से शुरू भी हो चुकी है। डाक विभाग में इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 3262 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर नौकरी पाने के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि आवेदन की आखिरी तारिख 21 जुलाई 2020 है।