नई दिल्ली. RUHS Medical Officer Recruitment 2020, Sarkari Naukri 2020 : सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शादनदार मौका है। राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग (RUHS) ने 2000 पदों पर मेडिकल ऑफिसर के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी के तहत उम्मीदवारों की डायरेक्ट भर्ती की जाएगी। उन्हें सिर्फ एक कम्प्यूटर पर आधारित टेस्ट को पास करना होगा।