नई दिल्ली. TRLM Recruitment 2020, Sarkari Naukari 2020 : सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए खुशखबरी है। त्रिपुरा ग्रामीण आजीविका मिशन (TRLM) ने कई पदों पर सरकारी भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत TRLM अकाउंट असिस्टेंट, स्टेट मिशन मैनेजर, अकाउंटेंट, एमआईएस असिस्टेंट समेत कई पदों उम्मीदवारों का चयन करेगा।