नई दिल्ली. Sarkari Naukari 2020, JKSSB Class-IV Recruitment 2020 : सरकारी नौकरी (Sarkari Naukari 2020) की इच्छा रखने वालों की ये इच्छा पूरी होने वाली है। जम्मू-कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (Jammu and Kashmir Service Selection Board) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ढेरों भर्तियां निकाली हैं। इस विभाग में 8575 पदों में भर्तियां होनी है। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अलग-अलग विभागों में क्लास-IV के खाली पदों को भरने के लिए निकाली गई है।