वन रक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा। शारीरिक मापतौल में अभ्यर्थियों का कद, सीना और वजन मापा जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों को तय समय में दौड़ पूरी करनी होगी। अभ्यर्थी, आवेदन करने से पूर्व शारीरिक दक्षता और मानक को अच्छे से पढ़ लेवें। अभ्यर्थी को आवेदन से पूर्व यह सुनिश्चित करना चाहिए की वो मांगी गई अर्हता पूरी कर रहे हैं या नहीं। योग्य उम्मीदवार 29 नवंबर से 29 दिसंबर 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी को सर्वर संबंधी समस्या से बचने के लिए,आवेदन अंतिम तिथि से पूर्व ही कर लेना चाहिए।