Sarkari Naukri: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने संस्कृत शिक्षा विभाग के लिए हाल ही प्राध्यापक (विद्यालय) के कुल 264 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। पदों की संख्या विभिन्न विषयों (हिन्दी, अंग्रेजी, व्याकरण, सामान्य व्याकरण, साहित्य, इतिहास) के अनुसार बांटी गई है। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।