29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarkari Naukri 2021 : बीईसीआईएल में सेमी-स्किल्ड और स्किल्ड युवाओं के लिए निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Sarkari Naukri : ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ( BECIL ) ने स्किल्ड इलेक्ट्रीशियन, लाइनमैन, अन-स्किल्ड असिस्टेंट लाइनमैन और सेमी स्किल्ड पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 7 Apr 2021, 6:37 PM IST

becil recruitment 2021

Sarkari Naukri : अगर आप अन-स्किल्ड, सेमी-स्किल्ड और स्किल्ड युवा हैं और सरकारी नौकरी हासिल करना चाहते हैं तो आपके लिए एक बड़ी सूचना सामने आई है। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ने ऐसे युवाओं के बंपर भर्ती निकाली है। बीईसीआईएल ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीईसीआईएल भर्ती 2021 ( BECIL recruitment 2021 ) के अन्तर्गत स्किल्ड इलेक्ट्रीशियन, लाइनमैन, अन-स्किल्ड असिस्टेंट लाइनमैन और सेमी स्किल्ड 1679 पदों के लिए भर्ती निकाली है।

यह भी पढ़ें : Naukri-2021 : डीएमएचओ कुरनूल ने लैब और ओटी टेक्निशियन सहित कई पदों के लिए निकाली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार BECIL की आधिकारिक वेबसाइट www.beciljobs.com पर 20 अप्रैल 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Important Date:

आवेदन की अंतिम तिथि - 20 अप्रैल, 2021

शैक्षिक योग्यता और अनुभव

स्किल्ड मैनपावर

इलेक्ट्रिकल ट्रेड या वायरमैन में आईटीआई सर्टिफिकेट एनसीवीटी या एससीवीटी या इंजीनियरिंग में उच्च तकनीकी डिग्री डिप्लोमा होना जरूरी। इलेक्ट्रिकल्स के क्षेत्र में कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri: गोवा मेडिकल कॉलेज में 821 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, 20 अप्रैल तक करें अप्लाई

अन-स्किल्ड मैनपावर

किसी भी राज्य शिक्षा बोर्ड से 8वीं पास के साथ इलेक्ट्रिकल स्ट्रीम में एक वर्ष का अनुभव।

सेमी स्किल्ड

एक साल के कंप्यूटर कोर्स DCA या PGDCA के साथ 12वीं पास होना जरूरी। साथ ही अंग्रेजी और हिंदी टाइपिंग का ज्ञान।

ऐसे करें आवेदन

1679 पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार शैक्षणिक, अनुभव प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड, आधार कार्ड की स्कैन की हुई सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी के साथ www.beciljobs.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन दस्तावेजों को आफलाइन मोड में जमा करने की जरूर नहीं है।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी कटेगरी के उम्मीदवारों को 590 रुपए और एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 295 रुपए का शुल्क भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri: अब ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को भी मिलेगी ऊपरी आयु सीमा में छूट, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

चयन का मापदंड

उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर होगा। कम से कम 80 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को निशुल्क प्रशिक्षण के लिए पात्र माना जाएगा। जो उम्मीदवार 70 फीसदी अंक हासिल करेंगे उन्हें भुगतान के आधार पर प्रशिक्षण का पात्र माना जाएगा।