DHFW punjab recrutiment2021: यहां पर निकली मेडिकल ऑफिसर के 488 पदों पर भर्ती, आवेदन का आखिरी मौका कल
DHFW punjab recrutiment 2021: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशालय (DHFW), पंजाब ने विभिन्न स्वास्थ्य संस्थान कार्यालयों में मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) के 488 रिक्त पड़े पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
DHFW punjab recrutiment 2021: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशालय (DHFW), पंजाब ने विभिन्न स्वास्थ्य संस्थान कार्यालयों में रिक्त पड़े पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिनमें मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) के 488 पदों पर भर्ती की जानी हैं। जो उम्मीदवार इस पद को पाना चाहते है उनके लिए बस कल तक का ही आखिरी मौका है। क्योंकि 28 अप्रैल 2021 आवेदन करने की अंतिम तिथि है और 30 अप्रैल 2021 को सुबह 10:00 बजे से वॉक इन इंटरव्यू को आयोजन किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियाँ: आवेदन की अंतिम तिथि - 28 अप्रैल 2021 वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि - 30 अप्रैल 2021 (शुक्रवार) समय - सुबह 10 बजे स्थान - स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशालय (DHFW), PARIVAR कल्याण कल्याण, सेक्टर 34-ए, चंडिगढ़
शैक्षिक योग्यता: इस पद को प्राप्त करने वाले उम्मीदवार का M.B.B.S होना जरूरी है। इसके अलावा मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त और आवश्यक विशेषता में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री और पंजाब मेडिकल काउंसिल या भारत में किसी अन्य विधिवत गठित मेडिकल काउंसिल के साथ पंजीकृत होना चाहिए।