NCERT Recruitment 2020
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने 266 शैक्षणिक पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 3 अगस्त है। 266 पदों में से 142 सहायक प्रोफेसर, 83 एसोसिएट प्रोफेसर, 38 प्रोफेसर, दो सहायक लाइब्रेरियन और एक पद लाइब्रेरियन के लिए है।