इस भर्ती प्रक्रिया के तहत डीडीए माली से लेकर सहायक निदेशक, सहायक लेखाकार अधिकारी, वास्तुकला अधिकारी, समेत कई पदों पर सलेक्शन करेगा। इसके लिए 20 मई तक आवेदन शुल्क का भुगतान किया जा सकता है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, आरक्षित वर्ग के लोगों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।