30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP High Court DLOA Recruitment 2021: लॉ में स्नातक डिग्री धारक युवाओं के लिए निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

MP High Court DLOA Recruitment 2021: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने DLOA के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 10 Jun 2021, 9:27 AM IST

jobs.jpg

MP High Court DLOA Recruitment 2021: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने जिला कानूनी सहायता अधिकारी परीक्षा-2021 के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 जुलाई 2021 तक या उससे पहले इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती कुल 14 रिक्त पदों पर की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जून से शुरू होगी। आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद उम्मीदवार उक्त पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन सहित अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। विस्तृत अधिसूचना का डाइरेक्ट लिंक patrika.com के पेज पर भी दिया गया है।

Click Here For Official Notification

महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन प्रक्रिया शुरु होने की तिथि - 25 जून 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 24 जुलाई 2021

Read More: यूपीएससी एनडीए-2 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अप्लाई

रिक्तियों का विवरण
जिला कानूनी सहायता अधिकारी (प्रवेश स्तर) वर्ग- II- 14 पद

पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता के तौर पर आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में स्नातक उपाधि होना जरुरी है।

Read More: राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां से करें अप्लाई

आयु सीमा - उक्त MP Govt Jobs के लिए आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष से अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। (सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी)

Read More: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस में दो नए एमटेक प्रोग्राम लॉन्च, पढें पूरी डिटेल्स

ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक उम्मीदवार 25 जून से 24 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन मोड से आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एमपी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर 25 जून से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार सभी शैक्षणिक दस्तावेजों की कॉपी आवेदन के समय स्कैन करके रख लें। आवेदन भरे जाने के बाद उसका प्रिंट जरूर लेवें।

Web Title: Sarkari Naukri: MP High Court DLOA Recruitment 2021 Notification