ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 25 मई 2021 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (NHPC) की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। अप्रेंटिस पद के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार के पास एक वैध आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी होनी चाहिए। उम्मीदवारों को https://apprenticeshipindia.org पर खुद को रजिस्टर्ड करना जरुरी है। रजिस्ट्रेशन पश्चात इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना चाहिए। उम्मीदवार को पोर्टल पर पंजीकरण / आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेना होगा और शैक्षणिक योग्यता, आईटीआई मार्क शीट और प्रमाण पत्र, डोमिसाइल सर्टिफिकेट, आधार कार्ड की कॉपी, पैन कार्ड आदि सभी सेल्फ अटेस्टेड प्रमाण पत्रों के साथ स्पीड पोस्ट द्वारा NHPC कार्यालय के पते पर भेजना होगा।