SBI Clerk Mains Admit Card 2021: भारतीय स्टेट बैंक ने जूनियर असोसिएट प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी करने के साथ ही आज यानी 21 सितंबर 2021 को भारतीय स्टेट बैंक ने मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में क्वालीफाई हुए हैं, वे एसबीआई 1 और 17 अक्टूबर 2021 को आयोजित होने वाली क्लर्क मेन्स परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट- ibpsonline.ibps.in पर जाएं या निचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।