SBI Clerk Pre-Exam Training call letter 2019 : भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) (SBI) ने जूनियर एसोसिएट्स (Junior Associates) (Customer Support and Sales) के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा (preliminary exam) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 15 मई को जारी हुए एडमिट कार्ड को उम्मीदवार 1 जून, 2019 तक डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण (pre-examination training) XS, ST, SC और धार्मिक अल्पसंख्यक उम्मीदवारों के लिए आयोजित होगा। ट्रेनिंग सेंटर आगरा, जयपुर, इलाहाबाद, आइजोल, अगरतला, आसनसोल, बरेली, भोपाल, बेंगलूरु, चेन्नई, चंडीगढ़, कोयंबटूर, देहरादून, दिल्ली एनसीआर, डिब्रूगढ़, गैंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, इंदौर, जम्मू, कोलकाता, लेह, लखनऊ, पुणे, रांची, मुंबई, मेरठ, मैसूरु, श्रीनगर, शिलौंग, वाराणसी, विशाखापत्तनम आदि शहरों में स्थापित किए गए हैं।