SBI Clerk Recruitment 2019 : मांगी गई शैक्षिक योग्यता
जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी स्ट्रीम में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी की डिग्री होनी चाहिए या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष शैक्षिक योग्यता। जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर में हैं, वे भी इस शर्त पद इन पदों के लिए प्रावधिक रूप से आवेदन कर सकते हैं, प्रावधिक रूप से चयन होने के बाद 31 अगस्त, 2019 तक उन्हें अपनी ग्रेजुएशन पास करने का सबूत जमा करवाना होगा। ऐसा नहीं करने पर उनका चयन रद्द कर दिया जाएगा।