5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने PO के लिए निकाली 2000 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार 21 अप्रैल, 2018 से आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के लिए Age limit 21 से 30 वर्ष रखी गर्इ है।

2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Apr 21, 2018

SBI PO recruitment 2018

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने कई बैंकों की ब्रांच में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) की जाॅब के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नोटिफिकेशन स्टेट बैंक आॅफ इंडिया की आॅफिशियल वेबसाइट पर डाला गया है। योग्य उम्मीदवार आज से यानि 21 अप्रैल, 2018 से आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बात करें आयु सीमा की सामान्य वर्ग के लिए Age limit 21 से 30 वर्ष रखी गर्इ है। अनुसूचित जाति आैर अनुसूचित जनजाति का अायु सीमा में 5 वर्ष आैर आेबीसी को 3 वर्ष की छूट प्रदान की गर्इ है। SBI ने PO के 2000 पदाें पर भर्ती निकाली है।

एग्जाम से संबंधित आवश्यक जानकारीः-

PO पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की तिथिः 21 अप्रैल, 2018

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआतः 21 अप्रैल, 2018
एप्लिकेशन अप्लाई करने की अंतिम डेटः 13 मई, 2018

ऑनलाइन फीस जमा करवाने की तारीखः 21 अप्रैल से 12 मई, 2018

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीखः 18 जून, 2018

प्री एग्जाम की तारीखः 1 जुलाई, 7 जुलाई और 8 जुलाई

मैन एग्जाम की तारीखः 4 अगस्त, 2018
मैन एग्जाम की रिजल्ट की तारीखः 20 अगस्त, 2018

शैक्षणिक योग्यताः इस एग्जाम के लिए अप्लार्इ करने वाला अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हो। इसके अलावा यदि कोर्इ स्टूडेंट फाइनल र्इयर में है तो वह भी इस एग्जाम के लिए अप्लार्इ कर सकता है। लेकिन यदि उसका इंटरव्यू काॅल के लिए नंबर आता है तो उसके पास 31.08.2018 से पहले स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है।

आयु सीमाः सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष है। अनुसूचित जाति आैर अनुसूचित जनजाति का अायु सीमा में 5 वर्ष आैर आेबीसी को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।

ये होगा एग्जाम पैटर्नः बात करें एग्जाम पैटर्न की तो इसका प्री एग्जाम 100 अंक का होगा। जिसमें 30 अंक English Language के , 35 अंक Quantitative Aptitude के आैर 35 अंक Reasoning Ability के होंगे। तीनो पेपर के लिए 20-20 मिनट का समय दिया जाएगा यानि पूरे पेपर के लिए आपको एक घंटे का समय मिलेगा। वहीं इसका मैन एग्जाम 200 marks का होगा। इसके अलावा 50 नंबर का Descriptive Test होगा। मैन एग्जाॅम का पेपर 3 घंटे का होगा। इसमे चार तरह के पेपर हाेंगे। पहला Reasoning & Computer Aptitude 45 अंक का, दूसरा Data Analysis & Interpretation 35 अंक का, तीसरा General/Economy/Banking Awareness 40 अंक आैर चाैथा पेपर English Language 35 अंक का होगा। टाइमिंग की बात करें तो पहले पेपर के लिए 60 मिनट, दूसरे के लिए 45 मिनट, तीसरे के लिए 35 मिनट आैर चौथे के लिए 40 मिनट का समय दिया जाएगा।